Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : जूनियर नेशनल फेडरेशन कप में आशा किरण ने जीता गोल्ड मेडल

Bermo : भाटिया एथलीट अकादमी बोकारो थर्मल की आशा किरण बारला ने तमिलनाडु में आयोजित जूनियर नेशनल फेडरेशन कप में आठ सौ मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है. प्रतियोगिता में गुजरात की लक्षिता विनोद पेडिला, मणिपुर की हुइड्रोम भूमेश्वरी, यूपी की विनीता गुर्जर, दिल्ली की रूही बोहरा, उड़ीसा की लक्ष्मी प्रिया, दिल्ली की अंजली और उत्तरखंड की अनीसा ने भाग लिया था. आशा ने सभी को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. यह जानकारी भाटिया एथलीट अकादमी बोकारो थर्मल के कोच आशु भाटिया ने दी. कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 अप्रैल तक किया गया. फाइनल मुकाबले में आशा ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. उन्होंने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह के प्रति भी आभाव व्यक्त किया है, जिन्होंने आशा को तमिलनाडु आने-जाने की हवाई जहाज का टिकट मुहैया कराया. बोकारो डीसी कुलदीप कुमार ने शानदार जीत पर बधाई दी है.

आशा के नाम और भी है उपलब्धियां

इसी वर्ष फरवरी में खेलो इंडिया यूथ नेशनल चैंपियनशिप में आशा किरण बारला ने 15 सौ मीटर की रेस में स्वर्ण पदक जीती थी. इस चैंपियनशिप का आयोजन मध्यप्रदेश के भोपाल में 3 फरवरी को हुआ था. 15 सौ मीटर की दौड़ आशा ने 4 मिनट 43 सेकंड में पूरी की थी. इसके अलावा आशा के अन्य खिताब भी शामिल है. पिछले वर्ष 2022 में 15 नवंबर को असम के गुवाहाटी में 37 वां नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आठ सौ मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीत चुकी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624355&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो: आनंद मोहन सिंह की रिहाई का भीम आर्मी ने किया विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही