Search

 
 
 

बेरमो : सहायक अध्यापक समिति ने मांग को लेकर विधायक आवास के समक्ष दिया धरना

 
Bermo : बोकारो जिला टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति ने 2 जुलाई को बेरमो विधायक जयमंगल सिंह के आवास के समक्ष धरना देकर टेट पास सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षक) को सरकारी शिक्षकों के बराबर न्यूनतम वेतनमान दिए जाने की मांग की. धरना के बाद समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के नाम और कांग्रेस के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया को ज्ञापन सौंपा. विधायक की अनुपस्थिति में उनके निजी सचिव मिथिलेश तिवारी ने ज्ञापन लिया. ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मोबाइल पर विधायक से वार्ता की. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मांगों को लेकर सरकार गंभीर है. मुख्यमंत्री से समिति की वार्ता कराई जाएगी. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य के टेट पास सहायक अध्यापक 20 वर्षो से लगातार अपनी सेवा देते आ रहे हैं. सहायक अध्यापक एनसीटीई व एनईपी के अहर्त्ता को पूर्ण करते हैं तथा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किए 10 वर्ष पूरा हो चुका है. कई उच्चस्तरीय कमेटी ने सहायक अध्यापकों को सरकारी शिक्षक के बराबर वेतनमान देने की अनुशंसा की है, बावजूद इसके सहायक अध्यापकों को उस वेतनमान से वंचित रखा गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में तीन महीने के अंदर सहायक अध्यापकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतनमान लागू करवाने के वादे किए थे. हेमंत सरकार के साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन वादा आजतक पूरा नहीं किया गया. इसे लेकर सहायक अध्यापकों में आक्रोश है. बाध्य होकर बोकारो जिला टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति ने विधायक आवास के समक्ष धऱना दिया. मौके पर सीमांत घोषाल, अजय कुमार नायक, रीतलाल महतो, मनोज कुमार सिंह, विवेक मिश्रा, मनोज महतो, विकास कुमार सिंह, हरि तुरी, मनोज दसौंधी, मिलन कुमार मंडल, केदारनाथ महतो, चंदन गोस्वामी, महेश सिंह, राधेश्याम गोप समेत अन्य सहायक शिक्षक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685941&action=edit">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : बच्चे को ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही