Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : एथलीट आशा किरण बारला यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने स्पेन रवाना

Advertisement
Advertisement

35 सदस्यीय भारतीय टीम में वह झारखंड की इकलौती खिलाड़ी

Bermo : बोकारो थर्मल की एथलीट आशा किरण बारला स्पेन में आयोजित यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने के लिए 31 जुलाई को बोकारो थर्मल से रांची के लिए रवाना हुईं. रांची पहुंचने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सेवा विमान से मुंबई गईं और वहां से स्पेन जाएंगी. स्पेन के त्रिबांग शहर में 4 से 13 अगस्त तक आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. वह इस गेम में भाग लेने वाली झारखंड की इकलौती एथलीट हैं. प्रतियोगिता में भाग लेने स्पेन जानेवाली 35 सदस्यीय भारतीय टीम में 12 पुरुष और 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं. शेष 11 लोगों में मैनेजर और कोच हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में 90 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे.  आशा किरण बारला 800 मीटर की दौड़ और 400 मीटर मिक्स रिले दौड़ में भाग लेंगी. बोकारो थर्मल से रवानगी के समय भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी के सचिव सह प्रशिक्षक आशु भाटिया, एकेडमी के अध्यक्ष विजय भाटिया, कोषाध्यक्ष गौतम चंद्रपाल, सदस्य गंगाधर यादव, बालमुकुंद प्रजापति, खेल प्रशंसक चन्दन साहू, अनवर आलम आदि ने गोल्डन गर्ल आशा किरण बारला को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-crowds-of-devotees-thronged-the-pagodas-on-the-fourth-monday-of-sawan/">गिरिडीह

: सावन की चौथी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही