Search

 
 
 

बेरमो : ऑटो चालकों ने स्टैंड को लेकर नप कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

 
Bermo :  स्टैंड की मांग को लेकर फुसरो नप कार्यालय के सामने फुसरो बाजार के ऑटो चालकों ने प्रदर्शन किया. टेंपो एसोसिएशन के बैनर तले नगर परिषद कार्यालय के समक्ष फुसरो सब्जी मार्केट में ऑटो खड़ा करने के लिए जगह नहीं है. इसी समस्या को लेकर टेंपो चालकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया. इसके लिए नगर परिषद कार्यालय में बेरमो सीओ और ईओ मनोज कुमार, अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ वार्ता की. वार्ता के दौरान नगर परिषद क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या, पार्किंग, वाहन स्टैंड एवं अतिक्रमण पर भी चर्चा की गई. नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि फुसरो बस स्टैंड के अंदर शौचालय के समीप ऑटो पार्किंग के लिए जगह दी गई है. उन्होंने ऑटो चालकों को कहा कि अब से वे सड़क के किनारे ऑटो ना लगाएं. इसे भी पढ़ें-  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-contract-workers-of-tata-power-did-not-get-honorarium-for-2-months-demonstration/">जमशेदपुर

: टाटा पावर के ठेका मजदूरों को 2 महीने से नहीं मिला मानदेय, प्रदर्शन

अपने वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्क करें- ईओ

वहीं शहर के आम लोगों से अपील भी की है कि बाजार में सामान की खरीदारी के दौरान अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें और शहर को जाम से मुक्त रखने में आमलोग भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. ईओ ने बताया कि शहर में सड़क के किनारे नगर परिषद के द्वारा सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा. शहर को व्यवस्थित रखने में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों पर प्रशासन विधि सम्मत कार्रवाई करेगी. इस दौरान ऑटो चालक जितेंद्र सिंह, अमित यादव, संजय साहनी, डालेश्वर महतो, राजू बाउरी, परमेश्वर महतो, महेंद्र कुमार चौधरी, रामजी यादव, मंटू गोप, आनंद निषाद, संजय महली, सुरेंद्र साहू, पीके केसरी, अजय महतो, संजीत कुमार सिंह, पवन पांडेय, रविंद्र मोहाली, शंकर मोहली, सुरेश कुमार, प्रसादी यादव, राजू मिश्रा, महेंद्र प्रसाद, उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-in-charge-avinash-pandey-asked-the-mlas-why-cross-voting-in-the-presidential-election/">कांग्रेस

प्रभारी अविनाश पांडेय ने विधायकों से पूछा, राष्ट्रपति चुनाव में क्यों की क्रॉस वोटिंग ? [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही