Search

बेरमो: ट्रक की चपेट में आने से ऑटो सवार महिला की मौत

करम का सामान खरीदने बहन के साथ गई थी बाजार

Bermo: पेटरवार थाना क्षेत्र के मंझलीसिरी मोड़ के समीप हाइवा ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई. पेटरवार थाना क्षेत्र के अरजुवा गांव निवासी बिरसाय बास्के की 22 वर्षीया पुत्री नेहा देवी अपनी छोटी बहन प्रीति कुमारी के साथ आटो पर पेटरवार बाजार टांड़ से करमा पर्व की खरीददारी कर वापस लौट रही थी. राष्ट्रीय राजमार्ग के मंझलीसिरी मोड़ के निकट पीछे से आ रहे एक हाइवा ने आटो को ठोकर मार दिया। इस हादसे में नेहा देवी सड़क पर गिर गई और ट्रक के चपेट में आ गई. दुर्घटना के तुरंत बाद लोग उसे पेटरवार अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद हाइवा ट्रक का चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना पर दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मृतक आश्रित को सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. नेहा देवी करमा पर्व मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी. शनिवार को साप्ताहिक हाट में पर्व की खरीदारी करने के लिए पेटरवार बाजारटांड़ पहुंची थी. उसका पति मजदूरी करने बैंगलोर गया है, जबकि माता-पिता औरंगाबाद में मजदूरी कर रहे हैं. दुर्घटना में आटो पर सवार मृतका की बहन प्रीति को कुछ नहीं हुआ है. यह">https://lagatar.in/giridih-stadium-to-be-built-in-tisri-and-dhanwar-ranchi-team-inspected/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : तिसरी व धनवार में बनेगा स्टेडियम, रांची की टीम ने किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp