Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : वायु प्रदूषण के खिलाफ निकाली गई जागरुकता साइकिल रैली

Advertisement
Advertisement

पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

Bermo: महिला कल्याण समिति ढ़ोरी, बोकारो की ओर से स्विच ऑन फाउंडेशन के सौजन्य से वायु प्रदूषण के खिलाफ 27 अगस्त को जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई. रैली पुराना बीडीओ ऑफिस ढोरी बेरमो से निकलकर राम रतन उच्च विद्यालय ढोरी तक गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. श्री पांडेय ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से पर्यावरण रक्षा के प्रति लोग जागरूक होते हैं. रैली में शामिल प्रतिभागियों के बीच सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सौजन्य से पौधों का भी वितरण किया गया. रैली में लगभग चालीस बच्चों ने भाग लिया. इस अवसर पर श्रीकांत सिंह, लखबीर सिंह, मुकेश रवि, उदेश दुबे, श्यामकुंवर भारती आदि थे.

गांधी चौक से निकाली गई एक अन्य साइकिल रैली

इससे पूर्व करगली रेलवे गेट गांधी चौक से काव्य कुटुंब संस्था की ओर से एक और साइकिल रैली का आयोजन किया गया. रैली को मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के स्पोर्ट्स कोच सजल चक्रवर्ती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस रैली में भी काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. यह रैली जीएम ऑफिस तक निकाली गई. प्रोग्राम ऑफिसर मनोज राय ने रैली का संचालन किया. अकाउंटेंट हरिओम कुंवर भारती ने मार्गदर्शन दिया. यह">https://lagatar.in/bermo-cattlemans-death-due-to-lightning/">यह

भी पढ़ें: बेरमो : वज्रपात की चपेट में आने से पशुपालक की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही