Search

 
 
 

बेरमो: सर्पदंश से बीए की छात्रा की मौत

 
Bermo : बीए की छात्रा सीता कुमारी की सर्पदंश से मौत हो गई. सीता गोमिया के गांगपुर की रहने वाली थी. परिजनों ने बताया गया कि शुक्रवार की रात सीता कुमारी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई. जिस बेड पर वह सोई हुई थी उसी बेड पर एक करैत सांप चढ़ गया. जैसे ही सोने के क्रम में वह जैसे ही करवट बदली सांप ने कान के नीचे काट लिया. सांप के काटते ही सीता चिलाने लगी. चिलाने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य जागे और घटना की जानकारी ली. आनन-फानन में रात के करीब दस बजे उसे गोमिया के आर्डियर अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स भेजा गया.. रिम्स में इलाज के दौरान उसकी
snake
हो गई. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/chaibasa-rally-taken-out-for-drug-free-india-campaign/">धनबाद

: संसाधनों की कमी मंजिल तक जाने से रोक नहीं सकती: प्रियदर्शी आलोक

मुआवजा देने की मांग

मृतक की पिता महावीर प्रजापति, मां आरती देवी, बहन रीता, गीता और भाई कुलदीप प्रजापति सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. रिम्स में उसके निधन के बाद पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया. राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, महुआटांड पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया बुधनी देवी ने युवती के इस हादसे में मौत पर दुःख प्रकट किया और सरकार से उसके परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ईश्वर इस घड़ी में मृतक के परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे. वहीं समाजसेवी फूलचंद केवट, अनिल प्रजापति सहित अन्य लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-lack-of-resources-cannot-stop-you-from-reaching-your-destination-priyadarshi-alok/">धनबाद

: संसाधनों की कमी मंजिल तक जाने से रोक नहीं सकती: प्रियदर्शी आलोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही