Search

 
 
 

बेरमो : बाबूलाल मरांडी ने कहा - राज्य सरकार खनिज संपदा को लूटने में लगी है

 
Bermo :  राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राज्य सरकार खनिज संपदा को लूटने में लगी है. गुरुवार को श्री मरांडी फुसरो स्थित पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय में उक्त बातें कहीं. श्री मरांडी ने हेमंत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था लचर हो गयी है.  विकास कार्य ठप हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है. प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है. आपराधिक घटनाओं का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ रहा है. चोरी, लूटपाट, डकैती और छिनतई की घटनाओं से जनता भयाक्रांत है. इसे भी पढ़ें-कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-105-candidates-filed-nomination-for-the-post-of-pansus/">कोडरमा:

पंसस पद के लिए 105 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

आम जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं

श्री मरांडी ने कहा कि  हेमंत हैं तो अपराधकर्मियों की हिम्मत बढ़ी हुई है. संतरी से मंत्री तक, और चौकीदार से अधिकारी तक सभी उगाही में व्यस्त हैं. उन्हें राज्य की कानून व्यवस्था एवं आम जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है. प्रदेश में सिर्फ़ गुंडों,अपराधियों, दलालों, एवं बिचौलियों की सरकार है. पूरे राज्य में लूट मची है. इस सरकार को उखाड़ कर फेंकना होगा, तभी राज्य ट्रैक पर लौट पायेगा. पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि राज्य और जनता की हिफाज़त करना भाजपा का धर्म और नैतिक जिम्मेदारी है और इसके लिए पार्टी सड़कों पर उतरकर ऐसे ही आवाज़ उठाएगी. इसे भी पढ़ें-बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-doubts-about-sc-st-reserved-seats-in-panchayat-elections-other-castes-including-bhokta-are-not-getting-benefits/">बेरमो:

पंचायत चुनाव में एससी,एसटी आरक्षित सीटों को लेकर संशय,भोक्ता सहित अन्य जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

रघुवर दास सरकार ने अंकुश लगाया था

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार में जहां उग्रवादियों और अपराधकर्मियों पर अंकुश लगा था. वहीं अब हेमंत सरकार में ये फिर से सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद हेमंत सरकार ने युवा, महिला, किसान, मजदूर सभी को निराश किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी वसूली का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वसूली की हद तो तब हो गयी जब राज्य के मुख्यमंत्री भी इसमें पीछे नहीं रहे. सीएम ने अपने नाम से खनन पट्टा ले लिया. इसे भी पढ़ें-कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-105-candidates-filed-nomination-for-the-post-of-pansus/">कोडरमा:

पंसस पद के लिए 105 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बाबूलाल मरांडी का स्वागत

श्री मरांडी का स्वागत करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिह ,जिला कार्यसमिति  सदस्य सुरेश दुबे तथा रामकिंकर पांडे, जिला मंत्री विक्रम पांडे, वरीय नेता संत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, नगर स्वच्छता प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी शंकर सिन्हा, वरीय नेता टुनटुन तिवारी,रामू ताती, रोहित मित्तल, कृष्णा कुमार रजवार, बीणा देवी, मनोज कुमार, अरुण कुमार स्वर्णकार, मृत्युंजय पांडे, रवि शंकर सिंह, वार्ड पार्षद भरत वर्मा आदि शामिल थे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही