Search

 
 
 

बेरमो : शपथ ग्रहण के बाद बेबी देवी पहुंची फुसरो, झामुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

 
कहा, पति के सपने व अधूरे कार्यों को पूरा करूंगी
Bermo : दिवंगत पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की विधवा बेवी देवी 3 जुलाई को रांची में मंत्री पद का शपथ लेने के बाद फुसरो पहुंची. झामुमो कार्यकर्ताओं ने फुसरो स्थित शहीद निर्मल महतो चौक पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. बेबी देवी ने अपने पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो के साथ शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि वह सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की भावना से कार्य करती रहेगी. अपने पति के सपने और अधूरे कार्यो को पूरा करने की पूरी कोशिश करेगी. मंत्री का स्वागत करने वालों में झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला सचिव जय नारायण महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, वरीय नेता भोलू खान व बैजनाथ महतो, पूर्व मुखिया नकुल महतो, सचिव अनिल रजवार, कोषाध्यक्ष मोसिन रज्जा, उपाध्यक्ष टेक नारायण महतो, बिगन सोनी, महताब खान, जितेन्द्र कुमार समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686389&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 4 जुलाई को गोमिया में होगा धरना-प्रदर्शन, जनजागरण रथ रवाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही