Search

 
 
 

बेरमो : केंद्रीय विद्यालय बीटीपीएस में बाल वाटिका क्लासेस शुरू

 

बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के प्रति आकर्षित करना उद्देश्य : प्राचार्य

Bokaro Thermal : केन्द्रीय विद्यालय बीटीपीएस में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 1 अगस्त मंगलवार को बाल वाटिका क्लासेस का शुभारंभ हुआ. स्कूल प्रबंधन की ओर से नवनामांकित बच्चों का स्वागत किया गया. उन्हें चॉकलेट देकर बेहतर शिक्षा का माहौल देने का प्रयास किया गया. बाल वाटिका क्लासेस का उद्धाटन बीटीपीएस के परियोजना प्रधान नंदकिशोर चौधरी, डीजीएम बीजी होलकर व प्राचार्य दिनेश कुमार ने दीप जलाकर किया. प्राचार्य दिनेश कुमार ने कहा कि बाल वाटिका क्लासेस का मुख्य उद्देश्य प्री-प्राइमरी बच्चों को खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित करना है. कक्षा को आकर्षित खिलौने, पुस्तकें, चित्र व अन्य जरूरी शिक्षण सामग्री से सुसज्जित किया गया है. ज्ञात हो कि पूरे देश के 450 केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका क्लासेस शुरू करने का आदेश सरकार ने दिया है. जिनमें रांची संभाग के अतंगर्त 17 केवी में बोकारो थर्मल में भी बाल वाटिका की शुरुआत की गई है. इस मौके पर विभा राज श्रीवास्तव, बाल वाटिका की शिक्षिका गुलशन आरा, अदिति कुमारी, प्रभात कुमार, पवन कुमार, एलएस लंगूरा सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganjs-new-civil-surgeon-inspected-sadar-hospital/">साहिबगंज

के नए सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही