Search

बेरमो : गोमिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ व सीओ ने कर्मियों को दिलाई मतदाता प्रतिज्ञा

Bermo : गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. बीडीओ कपिल कुमार और सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों को `मतदाता प्रतिज्ञा` दिलाई. सभी कर्मियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखते हुए निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने का प्रण लिया. प्रखंड के कर्मियों को धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा या अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना ही मतदान में हिस्सा लेने की शपथ दिलाई गई. इस मौके पर सीआई लाल मोहन प्रसाद, जनसेवक पवन कुमार, अंचल नाजिर सहबाज अशरफ, अजय कुमार, कर्मचारी कैलाश यादव, रोजगार सेवक विनय गुरु, प्रखंड समन्वयक प्रवीण कुमार, प्रखंड नाजिर योगेंद्र करमाली, संतोष कुमार, सोनू कुमार यादव, दीपक कुमार, लेखा लिपिक बच्चु प्रसाद, प्रियंका कुमारी, जनसेवक नरोत्तम कुमार, धनपत कुमार, कनीय अभियंता विक्रम मंडल, जय कुमार पटेल, सरयू कुमार, उपेंद्र प्रसाद इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-voting-is-necessary-for-a-strong-democracy-sdo/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना जरूरी : एसडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp