Bermo : बेरमो की बीडीओ मधु कुमारी 24 अगस्त गुरुवार को बोकारो थर्मल स्थित भाटिया एथलेटिक्स अकादमी पहुंची और यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक विजेता आशा किरण बारला को बधाई दी. उन्होंने आशा के उज्जवल भविष्य की मामना की. बीडीओ ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर आशा किरण बारला ने देश का मान बढ़ाया है. ज्ञात हो कि झारखंड में पहली बार किसी महिला खिलाड़ी ने यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है. बीडीओ ने उनके कोच आशु भाटिया को भी बधाई दी. मौके पर जेई अजीत कुमार साह, पंचायत सचिव उत्तम रजवार, मुखिया चंदना मिश्रा, राजू पंडित, शैंकी भाटिया सहित अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
बेरमो : बीडीओ ने एथलीट आशा किरण बारला को दी बधाई
Last Updated: Aug 24, 2023 12:00 AM (IST)