Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: कसमार में बीडीओ ने स्वच्छता के लिए लोगों को किया प्रेरित

Advertisement
Advertisement
Bermo: नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जिले में गंगा (दामोदर) स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को कसमार प्रखंड के कृषि केंद्र पास तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता अभियान की अगुवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी कसमार विजय कुमार ने किया. उनके साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व लोग मौजूद थे. सभी ने मिलकर तालाब व उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया. बीडीओ ने कहा कि स्थानीय लोगों को नदी, बांध और तालाब जैसे जलस्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के लिए आगे आना चाहिए. इसे स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेवारी है. इसे भी पढ़ें- पंजाब">https://lagatar.in/punjab-chief-minister-mann-met-pm-modi-demanded-a-special-package-of-one-lakh-crores-said-punjab-has-a-loan-of-3-lakh-crores/">पंजाब

के मुख्यमंत्री मान पीएम मोदी से मिले, एक लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज मांगा, कहा, पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज     
उन्होंने उपस्थित लोगों को तालाब/नदियों समेत अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया. कहा कि वे अपने क्षेत्र के गंगा (दामोदर नदी व अन्य जलस्रोतों) तटीय स्थान को साफ-सुथरा रखेंगे एवं यहां रहने वाले लोगों को भी गंगा स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करेंगे. मैं गंगा में कूड़ा कचरा व पॉलिथिन नहीं डालूंगा. मैं पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करूंगा. मैं हमेशा कपड़े के थैले का प्रयोग करूंगा. मैं अपने घर के गंदे पानी के निपटान के लिए सोख्ता गड्ढा बनवाऊंगा. मैं गंगा में बची हुई पूजा सामग्री व केमिकल से बनी मूर्तियां विसर्जित नहीं करूंगा. मैं बची हुई पूजा सामग्री को पौधों के लिए खाद के रूप में प्रयोग में लाऊंगा. मैं खुले में शौच के स्थान पर शौचालय का प्रयोग करूंगा. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-attack-pm-modi-did-nothing-for-kovid-victims-industries-and-poor-tweeted-pm-does-not-care/">राहुल

गांधी का हल्ला बोल, पीएम मोदी ने कोविड पीड़ितों, उद्योगों और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, ट्वीट किया, पीएम डज नॉट केयर…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही