Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : 25 अधूरे आवास जल्द बनाने का बीडीओ ने दिया निर्देश

Bermo : गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत में 08 जून को प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया गया. इस दौरान बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाये जा रहे हैं, लेकिन कई लाभुकों का आवास निर्धारित समय के बाद भी नहीं बन पा रहा है. इस विलंब के पीछे का कारण जानने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व लाभुकों से बातचीत कर लंबित आवास को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है. बताया कि सियारी पंचायत में अभी भी 25 लाभुकों का आवास अपूर्ण है. मौके पर मुखिया रामबृक्ष मुर्मू, ब्लॉक कोर्डिनेटर संतोष पंडित, सगुनाथ रविदास, किशोर कुमार, कमिता देवी, पूनम देवी, रीता देवी, सोनिया देवी, अमर भोक्ता, सोमरी देवी, संजय करमाली, दीनाराम, बाबूदास, रामकुमार, नारायण गोप आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661920&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : झारखंडी वनोत्पाद पियार बेचकर ग्रामीणों ने कमाया दस लाख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही