Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : गोमिया के नाराज राशन उपभोक्ताओं की गलतफहमी बीडीओ ने की दूर

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर की पीडीएस डीलर की शिकायत  

Bermo : गोमिया प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र चुटे पंचायत के दर्जनों लोगों ने 25 अगस्त को बीडीओ कपिल कुमार से मिलकर पीडीएस दुकानदार पर एक माह का राशन नहीं देने का आरोप लगाया. कहा कि मशीन में फिंगर प्रिंट तो ले ली, लेकिन राशन नहीं मिला. इस पर बीडीओ ने डीलर को बुलाकर ग्रामीणों के सामने ही पूछताछ की. डीलर का कहना था कि राशन वजन करते समय ही मशीन फिंगर प्रिंट स्वीकार करती है. अलग से फिंगर प्रिंट नहीं ली गई है. इसके बाद बीडीओ ने मशीन से लेकर रजिस्टर की जांच की. ग्रामीणों को समझाया कि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. राशन मिलने में देरी होने के चलते उपभोक्ताओं को गलतफहमी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही