Bermo : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को कल्याण विभाग से अनुदान पर मिलने वाले पांच-पांच सुअरों को लेने से चयनित दस आदिवासी लाभुकों ने इंकार कर दिया. लाभुक अविनाश मुर्मू ने बताया कि जो सुअर दिया जा रहा था, वह टीएनडी नस्ल का नहीं है. टीएनडी नस्ल के सुअर नहीं रहने पर वह जल्द ही बीमार पड़ जाते है. जिसके कारण कई सुअर की मृत्यु भी हो जाती है. इसलिए उनका मांग है कि टीएनडी नस्ल के ही सुअर लेंगे. लाभुकों की आपत्ति के बाद बीडीओ कपिल कुमार ने टीएनडी नस्ल के ही सुअर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. कहा कि इसे लेकर संबंधित वेंडर को बता दिया गया है. इधर प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े व जिप सदस्य डॉ.सुरेंद्र राज ने भी लाभुकों को अच्छी नस्ल के सुअर उपलब्ध कराने को कहा है. जिससे लाभुक को आर्थिक लाभ मिल सके. लाभुकों के सुअर लेने से इनकार करने के बाद वेंडर सभी सुअरों को वापस लेकर चला गया. मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ.सुरेश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी केसी दुराई, झामुमों के बाबूचंद बेसरा सहित प्रदीप मांझी, अनिल सोरेन, बहादुर हांसदा, शिवचन्द हांसदा व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/petarwar-two-school-children-injured-in-a-head-on-bike-collision-two-serious/">यह
भी पढ़ें : पेटरवार : बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो स्कूली बच्चे घायल, दो गंभीर [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : पेटरवार : बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो स्कूली बच्चे घायल, दो गंभीर [wpse_comments_template]
Leave a Comment