Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपी को ले गई बंगाल पुलिस

Bermo : नौकरी के नाम पर जालसाजी करने वाले एक आरोपी को गुरुवार 20 अप्रैल को जरीडीह बाजार से गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल की पुलिस अपने साथ ले गई. पश्चिम बंगाल के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बेरमो के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाज़ार निवासी 25 वर्षीय सुमित कुमार भगत फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करता था. फर्जी वेबसाइट के माध्यम से कई लोगों को नौकरी का झांसा देकर लाखों का वारा न्यारा किया है. गांधीनगर थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि सुमित कुमार भगत पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को नौकरी का झांसा देने का आरोप है. वैसे सुमित रांची में रहकर यह धंधा चलाता था. इस संबंध में कोलकाता में उसके विरुद्ध मामला दर्ज है. साइबर सेल के माध्यम से सुमित की शिनाख्त की गई. आरोपी को बंगाल पुलिस ले गई है. यह">https://lagatar.in/bermo-tilaiya-power-sub-station-became-victim-of-sensor-robbery-madhav-lal-singh/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : संवेदक की लूट की भेंट चढ़ा तिलैया पावर सब स्टेशन : माधव लाल सिंह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही