Search

बेरमो : सार्थक वार्ता के बाद 18 मई को बेरमो बंद वापस

Bermo: भाकपा और राजद का बिजली समस्या को लेकर प्रस्तावित 18 मई को बेरमो बंद वार्ता के बाद वापस ले लिया गया है. भाकपा नेता इफ्तेखार महमूद ने बताया कि समझौता वार्ता के बाद बंद वापस लिया गया है. लेकिन निर्धारित समय पर वार्ता पर अमल नहीं हुआ तो पुनः आंदोलन किया जाएगा. वार्ता में जेबीभीएनएल के तेनुघाट प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समीर कुमार, इफ्तेखार महमूद, अरुण यादव, आफताब आलम, शाहजहां आदि मौजूद थे.वार्ता में तय हुआ कि मई महीना से ग्रामीण क्षेत्रों में एक सौ यूनिट मुफ्त बिजली लागू कर दिया जाएगा.कसमार के सिंहपुर, बगीयारी,मंजूरा, पेटरवार के पतकी, गोमिया के डाकसाडम, करमाटांड़, जौवाबेड़ा, मस्जिद मोहल्ला, बीडीओ रोड़, मंदिर मोहल्ला, इस्लामटोला,नौवाबांध आदि गांवों का जर्जर तार व खंभा बदलने का काम इसी माह से शुरू कर दिया जाएगा. बिजली बिल में गड़बड़ी के लिए उपभोक्ताओं को कार्यालय का चक्कर लगाने के बजाय ऊर्जा मित्र के पास शिकायत करेंगे. शिकायत का निराकरण संबंधित पदाधिकारी से करवाकर उपभोक्ता को विधिवत जानकारी देंगे. कार्यालयों में लंबित शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निराकरण कर दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=638771&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : स्कोर्पियो लूट का मंसूबा नाकाम, पुलिस ने दो को खदेड़कर पकड़ा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp