Search

 
 
 

बेरमो : बेरमो डिविजन क्रिकेट लीग शुरू, न्यू रॉयल क्लब ने जीता पहला मुकाबला

 
Bermo : गोमिया के स्वांग स्थित नेहरू क्रीडा स्थल में गुरुवार को बोकारो जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तहत बेरमो डिविजन क्रिकेट लीग का आगाज़ हुआ. उद्घाटन मैच न्यू रॉयल क्रिकेट क्लब बनाम इनक्रेडिबल क्लब के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू रॉयल क्लब ने 35 ओवर के मैच में 33.3 ओवर में ही 185 रनों पर ऑल आउट हो गई. जवाबी पारी में इनक्रेडिबल क्लब की सभी बल्लेबाज़ 28.4 ओवर में 131 रन बनाकर ही ढ़ेर हो गए. न्यू रॉयल क्लब 54 रनों से विजयी हुआ. मैच में निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र राम, नारायण कुमार और ऋतु कुमारी ने निभाया. मुख्य अथिति सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के सीएसआर हेड चंदन कुमार व विशिष्ट अतिथि स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, हजारी पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, बचपन प्ले स्कूल के निदेशक बृजनंदन सिंह, संधीर सिंह, अशोक कुमार व पीडी वर्मन ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट लीग मैच का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से महेश स्वर्णकार, देवनंदन मुंडा, विनोद राम, कल्टू, सुधीर, दुलारचंद, भोला, राहुल, पवन, रंजीत, पिंटू, अनुज, मोनू व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-rpf-handed-over-the-mentally-challenged-girl-to-her-relatives/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को आरपीएफ ने परिजनो को सौंपा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही