Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड बंद का बेरमो में मिलाजुला असर

Bermo/ Petarwar : नियोजन नीति के खिलाफ 19 अप्रैल को बेरमो अनुमंडल के पेटरवार में करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा. तुपकाडीह, दुग्दा, ललपनिया और चतरोचट्टी में छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और नियोजन नीति के खिलाफ नारे लगाए. गोमिया, कथारा,फुसरो में झारखंड बंद को लेकर कोई असर नहीं था. पेटरवार के तेनुघाट चौक स्थित नेशनल हाईवे 23 को झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट यूनियन व झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के लोगों ने जाम कर दिया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू के नेतृत्व में प्लस टू हाई स्कूल के मैदान से रैली निकाली गई जो तेनु चौक पहुंच जाम में शामिल हो गया. पेटरवार बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया, सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव व थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे और बातचीत कर जाम को हटाया. मौके पर आदिवासी मुलवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर लाल महतो ने कहा कि यह लड़ाई अपने हक व अधिकार की है. सरकार खतियान आधारित नियोजन नीति लागू नहीं करती है तो आगे इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा. मौके पर मनोहर महतो, पिंटू महतो, अरबिंद महतो, राजदीप महतो, अशोक मुर्मू, सुरेश टुडू, रामप्रसाद सोरेन, ललिता सोरेन, उलेश्वरी हेम्ब्रम, गोपीनाथ मुर्मू आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=613385&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : हेल्दी दांतो के लिए नियमित ब्रश और सही खानपान ज़रूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही