Search

 
 
 

बेरमो : भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू को किया गया याद

 
Bermo : बेरमो के फुसरो, जारंगडीह, बोकारो थर्मल सहित कई क्षेत्रों में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस मनाया गया. बोकारो थर्मल स्थित भगत सिंह चौक पर माकपा बेरमो लोकल कमिटी ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत को नमन किया. अध्यक्षता माकपा नेत्री रेणुदास एवं संचालन लोकल कमिटी सचिव मनोज पासवान ने किया. जिला सचिव सह राज्य कार्यकारिणी सदस्य भागीरथ शर्मा और कंजकिरो ब्रांच के सचिव कन्हाई शर्मा ने संबोधित किया. मौके पर लालती देवी, गुंजन देवी, रागनी देवी, नरेश राम, भोला रजक, गोपाल महतो, राजू साव, योगेंद्र यादव, कमलेश गुप्ता और तपेश्वर ठाकुर, महावीर महतो तथा अख्तर खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे. फुसरो के करगली गेट स्थित शहीद स्मारक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर जीएम एमके राव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. अध्यक्षता यूनियन नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह और संचालन सुशील सिंह ने किया. इस अवसर पर महाप्रबंधक एमके राव के अलावे पीओ राजीव कुमार सिंह, केडी प्रसाद व आर सत्यार्थी सहित अन्य मौजूद थे. बेरमो में जारंगडीह भगत सिंह चौक पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया गया. यूनियन के कथारा एरिया सचिव विल्सन फ्रांसिस उर्फ बबलू जी अन्य लोगों ने भी भगत सिंह की प्रतिमा में श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर सरदूल सिंह, चंद्र मोहन सिंह, सतपाल सिंह, अखिल चौधरी, मुस्लिम सिंह, संतोष सोनार, गुरदास सिंह, अवतार सिंह मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-cpi-celebrated-martyrs-day-of-shaheed-e-azam/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : भाकपा ने शहीद-ए-आज़म का शहीद दिवस मनाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही