Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : गणेश महोत्सव में हुआ भगवती जागरण, झूमे लोग

Advertisement
Advertisement

रातभर भजनों की गंगोत्री में गोता लगाते रहे श्रद्धालु

Bermo: गोमिया प्रखण्ड के साड़म संतोषी मन्दिर प्रांगण में भगवती जागरण का आयोजन किया गया. यह आयोजन साड़म होसिर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सात दिवसीय गणेश पूजा के अवसर पर 26 सितंबर की रात किया गया. कार्यक्रम का कान्य कुंज ब्राहमण समाज के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक बिष्णुगढ़ थाना प्रभारी राम नारायण सिंह, तेनुघाट थाना प्रभारी सुनील कुमार व बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर अमित कुमार शाही ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया. इस मौके पर दीपक म्यूजिकल की गायिका पायल बनारसी ने  गणेश वंदना `गणपति आयो बाबा रिद्धि सिद्धि लायो` गीत के साथ शुरुआत की। इसके अलावा गायक आनंद पांडेय, सोनू राज और नित्या सिंह के द्वारा भी कई गीत प्रस्तुत किए. वहीं गायिका नित्या सिंह के कर्मा पर्व से लेकर खोरठा और भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर खूब झुमाया. कार्यक्रम में प्रकाश लाल, शेखर प्रजापति, महादेव प्रजापति, सनत प्रसाद, रंजीत साव, प्रदीप साव, धनंजय रविदास, पंकज जैन, मनबोध डे आदि का योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/giridih-marathon-race-competition-held-under-ayushman-bhava-seva-pakhwada/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा के तहत हुई मैराथन दौड़ प्रतियोगिता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही