Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : महायज्ञ के समापन पर भक्ति जागरण का आयोजन

Bermo : गोमिया प्रखंड के हजारी बैध टोला में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का समापन सोमवार 12 जून को महाभण्डारा के साथ हुआ. इस अवसर पर सोमवार की रात जय माता दी जागरण टीम, स्वांग की ओर से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया. जागरण टीम के कलाकार गोलू राज, पूजा, मुकेश, नन्दकिशोर ने एक से एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरी रात श्रद्धालुओं को झुमाए रखा. कलाकारों नें गजानन आ जाओ, सुख व समृद्धि दे जाओ.....,जय गणेश, जय महादेव, मुझपर कृपा करो हे प्रभु....., तू सुबह शाम राम का नाम लिए जा, कृपा पाना है हनुमानजी का तो राम का नाम लिए जा....., हर हर शंभु, शिवा- महादेवा....., घर घर में अब एक ही नाम, एक ही नारा गाये जा, भारत का बच्चा बच्चा, जय श्री राम बोलेगा.....सहित एक से एक भक्ति गीत गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर अवर निरीक्षक सुखदेव सिंह कलहा, पूर्व मुखिया चन्द्रदीप पासवान, हरि प्रजापति, शिवदेव प्रजापति, सुधीर सिंह, नन्दकिशोर प्रजापति, बुधेश्वर प्रजापति, बिनोद प्रजापति, मनोज प्रजापति आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-there-will-be-discussion-in-schools-on-the-presence-of-students-and-quality-education/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : छात्रों की उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर स्कूलों में होगी चर्चा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही