Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : भगवान कृष्ण के छठिहारी में भक्ति जागरण का आयोजन

Advertisement
Advertisement
पिपराडीह मंदिर में छठी के अवसर पर लगा 56 भोग
Bermo : गोमिया प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत छठी के अवसर पर भोग वितरण व भक्ति जागरण किया गया. सवांग वन-बी मंदिर में समिति की ओर से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया. इस अवसर पर राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह व गोमिया विधायक की पत्नी कौशल्या देवी, जीएम दिनेश कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी राजेश रंजन सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. मौके पर माधवलाल सिंहने कहा कि पूरे क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठी का आयोजन होता है. यहां के भक्ति जागरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन जाता है. कार्यक्रम में मृत्युंजय सिंह, सुमंजय सिंह, अमित कुमार सिंह, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, धनंजय सिंह, अभय सिन्हा, पिंकू सिन्हा, कृष्णा सिंह, बिटू पंडित, दिलीप प्रजापति, भीम प्रजापति, छोटू ठाकुर, कर्मा गुप्ता, निखिल कुमार, कुलदीप प्रजापति, बालमुकुंद यादव आदि योगदान रहा. वहीं सवांग के पिपराडीह मंदिर में छठी के अवसर पर 56 भोग का प्रसाद का वितरण किया गया. यहां चंद्रमा यादव व धर्मेंद्र सिंह सक्रिय थे. यह">https://lagatar.in/two-including-woman-arrested-with-40-kg-ganja-at-bokaro-station/">यह

भी पढ़ें: बोकारो स्टेशन पर 40 किलो गांजा के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही