Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : कुर्मी को एसटी का दर्जा के खिलाफ 15 जून को भारत बंद: आदिवासी सेंगेल अभियान

Bermo: आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू का जन्म दिवस गोमिया प्रखंड के बड़की टांड़ स्कूल प्रांगण में 02 जून को मनाया गया. अभियान के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि कुर्मी को आदिवासी बनाने की तैयारी के खिलाफ 15 जून को भारत बंद किया जाएगा. कुर्मी यदि आदिवासी बनेंगे तो असली आदिवासी (संताल, हो, मुण्डा, उरांव, खड़िया, पहाड़िया आदि) तो फांसी के फंदे पर लटक जाएंगे. सरना धर्म कोड भी लागू नहीं किया जा रहा है. हेमंत सोरेन सरकार ने सरना धर्म कोड की जगह सरना आदिवासी धर्म कोड की अनुशंसा कर बिना राज्यपाल की सहमति हस्ताक्षर के दिल्ली भेज दिया. मुर्मू ने कहा कि 30 जून को क्रांति दिवस के अवसर पर सालखन मुर्मू के नेतृत्व में कोलकता के ब्रिगेड परेड मैदान में लाखों आदिवासी बिहार, बंगाल, असम, उड़ीसा, झारखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश के अलावा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश आदि देशों से जुटेंगे. जहां से आदिवासी समाज की आजादी का बिगुल फुंका जाएगा. बैठक को रामकुमार मुर्मू, ललिता सोरेन, शिवचंद मुर्मू, लालचंद टुडू आदि ने भी संबोधित किया. उपस्थित सभी लोगों ने 15 जून को भारत बंद का समर्थन किया. बैठक में सबिता मरांडी, अनिल सोरेन, शिकारी मांझी, चुनुराम टुडू, उषा हेम्ब्रम, मुकेश टुडू, छुटकी देवी, पंडू टुडू, संगीता देवी, दिलीप टुडू, दशरथ टुडू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654115&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : शौचालय निर्माण में छूटे लाभुकों की एक सप्ताह में सूचि करें जमा : बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही