Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: आनंद मोहन सिंह की रिहाई का भीम आर्मी ने किया विरोध

Bermo: भीम आर्मी के बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने 30 अप्रैल को बिहार सरकार द्वारा आनन्द मोहन सिंह का रिहाई का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की नहीं बल्कि कुशासन की सरकार चल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ओर कहते हैं कि न मैं किसी को फंसाता हूं और न किसी को बचाता हूं. जबकि सच्चाई यह है कि नीतीश कुमार ने पुरानी कहावत जिसकी लाठी उसकी भैंस की तर्ज पर एक सामंतवादी नेता जिसने कभी मंडल कमीशन का घोर विरोध किया था उसे बचाने के लिए गरिमा को ताक पर रख दिया है. एक ईमानदार डीएम जी कृष्णैया जो दलित समाज से थे कि एक बार पुनः बलि चढ़ा दी है.आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू-राजद गठबंधन यदि यह सोंचते हैं कि कुख्यात अपराधी आनंद मोहन को रिहा करा देने से अपराधियों का समर्थन लेकर सरकार बना लेगें तो यह भयंकर भुल होगी. नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रहेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624234&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो थर्मल: ग्राम सभा मंच ने वन विभाग के हस्तक्षेप का किया विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही