Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाएगी भीम आर्मी

Bermo : भीम आर्मी भारत एकता मिशन बोकारो जिला कमेटी की बैठक शनिवार को कर्पूरी भवन फुसरो में हुई. बैठक की अध्यक्षता भीम आर्मी जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास व संचालन जिला उपाध्यक्ष मेंघू दीगार ने किया. बैठक में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया. बैठक में वक्ताओं ने 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया. आगामी 28 मई को भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद का गढ़वा आगमन पर बोकारो जिला भीम आर्मी की ओर से भी ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया गया. साथ ही संगठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया गया. बैठक मे प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष ललन राम, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सोहन मांझी, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, संगठन मंत्री नीरज महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, सचिव बिट्टू कुमार झांसी, होरो मुंडा, कैलाश महतो, राहुल कुमार, राकेश राम, सूरज कुमार, बिट्टू कुमार, बंटी कुमार व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/phased-movement-will-go-on-to-make-bermo-a-district-santosh/">यह

भी पढ़ें : बेरमो को जिला बनाने को लेकर चलेगा चरणबद्ध आंदोलन : संतोष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही