Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Bermo : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव निवासी आनंद राम (22) नामक एक बाइक सवार युवक 22 अप्रैल की रात गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक फुसरो पुराना बीडीओ ऑफिस के निकट एक दुकान चलाता था. 22 अप्रैल की रात वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से गांव लौट रहा था. करगली सीआईएसएफ बैरक के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता दुर्गा राम की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है. घर में वह अपनी मां के साथ रहता था. अब बेटा भी दुनिया छोड़ चुका है. घर में सिर्फ मां ही बची है. पहले पति फिर पुत्र को खोने से मां का रो-रो कर बुरा हाल है. हादसे की खबर पाकर 23 अप्रैल की सुबह जरीडीह गांव के कई ग्रामीण ढ़ोरी अस्पताल पहुंचे. पूर्व शिक्षा मंत्री के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो भी अस्पताल पहुंचे. उनके साथ झामुमो नेता मदन महतो भी थे. बेरमो थाना पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. राजू महतो ने मृतक की मां को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है. मौके पर भाजपा के नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी, शिवलाल रविदास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=616272&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पिट्स के छात्र का एनटीपीसी में हुआ सेलेक्शन, प्राचार्य ने दी बधाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही