Search

 
 
 

बेरमो: कथारा के एसबीआई परिसर से बाइक की चोरी

 
Bermo: कथारा स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर से मंगलवार खेतको निवासी मो शबा अंसारी की बाइक चोरी हो गई. वह अपनी मां के साथ बैंक गया था. चोरी की घटना की सूचना बोकारो थर्मल पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने के बाद थाना के अवर निरीक्षक प्रभाष वर्णवाल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की. शबा अंसारी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बैंक में आवश्यक कागजी कार्य के लिए गया था. इसे भी पढ़ें- नई">https://lagatar.in/new-delhi-margaret-alva-will-be-the-oppositions-vice-presidential-candidate/">नई

दिल्ली: मार्ग्रेट अल्वा होंगी विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
बताया कि बैंक परिसर में जहां पहले से कई बाइक खड़ी थी. उसी के बगल में वह अपनी बाइक खड़ी कर बैंक के अंदर चला गया. बताया कि जब बाहर निकला तो बाइक गायब थी. शबा ने अपने स्तर से आसपास क्षेत्र में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का पता नहीं चल सका. तब उन्होंने बाइक चोरी शिकायत थाने में की. पुलिस ने जल्द ही वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस बैंक और सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके. इसे भी पढ़ें- नये">https://lagatar.in/arrest-will-be-done-for-demanding-rights-in-new-india-rahul-gandhis-tweet-on-stopping-unemployed-youth-in-agra/">नये

भारत में हक मांगने पर होगी गिरफ्तारी, आगरा में बेरोजगार युवाओं को रोके जाने पर राहुल गांधी का ट्वीट
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही