Search

 
 
 

बेरमो : मजदूरों के सच्चे हितैषी थे बिंदेश्वरी दुबे : कुमार जयमंगल

 
Bermo : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रधान कार्यालय बेरमो में बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री बिंदेश्वरी दुबे की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राकोमसं के सीसीएल रीजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पाण्डेय और संचालन सचिव शिवनंदन चौहान ने किया. सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. मुख्य अतिथि विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि बिन्देश्वरी दुबे मजदूरों के सच्चे हितेषी थे. उनके बताये मार्ग का अनुसरण करने से ही मजदूरो का भला होगा. उन्होंने बेरमो को एक मुकाम दिया. यहां के मजदूरों की संघर्ष को दिल्ली तक पहुंचाया. आज उन्हीं के संघर्ष की सौगात और राजेन्द्र बाबू के आशीर्वाद से वे बेरमो का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस अवसर पर गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया. मौके पर नीतू सिंह, छेदी नोनीया, अंजनी त्रिपाठी, अजय सिंह, प्रमोद सिंह, गणेश मल्लाह, प्रदीप सिंह, उतम सिंह, आदि ने सम्बोधित किया. मौके पर राजेश्वर सिंह, केदार सिंह, श्री कान्त मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, निमाय चंद्र मंडल, लक्ष्मण प्रसाद साव, संतोष सिंह, ललन रवानी, आनन्द विश्वकर्मा, शशिकान्त सिंह, आनन्द विश्वकर्मा, रेहाना राज, युधिष्ठिर सिंह, मुरारी सिंह, साधु बाउरी, मनोज ठाकुर, जयराम सिंह, उपेंद्र सिह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/tenughat-national-lok-adalat-judges-held-a-meeting-on-february-11/">यह

भी पढ़ें : तेनुघाट : 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत, न्यायाधीशों ने की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही