Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: करगली में मनायी गयी महाराणा प्रताप की जयंती

Advertisement
Advertisement
Bermo :  भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में सोमवार को करगली बाजार नावाखाली दुर्गा मंदिर स्थित आवासीय कार्यालय में महाराणा प्रताप सिंह की जयंती मनायी गयी. यहां कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. वक्ताओं ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र हित से कभी समझौता नहीं किया और मुगलों से लोहा लिया. वे कभी भी विदेशी शासकों के अधीन नही रहे और जीवन भर दुश्मनों के दांत खट्टे करते रहे. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-expenditure-observer-inspected-media-and-mcmc-cell/">बोकारो

: व्यय प्रेक्षक ने मीडिया और एमसीएमसी कोषांग का किया निरीक्षण कहा गया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने जंगल में रहकर घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन मुगलों की गुलामी करना कभी कबूल नहीं किया. इसलिए आज भी उनकी कृति भारत वासियों को प्रेरित करती है. मौके पर फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, गजेंद्र सिंह, रुपेश सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, अशोक सिंह, अनिल गुप्ता, अशोक पासवान, नंद किशोर सिंह, नवल किशोर, रवि शंकर सिन्हा, टुनटुन तिवारी,  विवेश सिंह आदि मौजूद थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही