Search

 
 
 

बेरमो : मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में पीएम को सुनने जुटे भाजपाई

 
प्रधानमंत्री ने कहा, पार्टी कार्यकर्ता भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के सिपाही
Bermo : फुसरो स्थित एक होटल के सभागार में मंगलवार 27 जून को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के ज़रिये प्रधानमंत्री का सीधा संवाद सुना. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से `मेरा बूथ, सबसे मजबूत` अभियान के तहत लगभग 10 लाख बूथों पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे. प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि `मेरा बूथ, सबसे मजबूत` कार्यक्रम, कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा. भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं. आप भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही हैं. दल से बड़ा देश है. फुसरो नगर मंडल के महामंत्री टुनटुन तिवारी और महामंत्री रमेश स्वर्णकार ने यहां कार्यक्रम का संचालन किया. इस अवसर पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह, जगन्नाथ राम, विनोद महतो, सुरेश दूबे, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, संत सिंह, नवल किशोर सिंह, जितेंद्र सिंह, लाल मोहन, राधा देवी, बीणा देवी, मेहंदी सिन्हा, चंदन राम, विष्णु विश्वकर्मा, शंकर सिन्हा, मनोज रवानी, अशोक रवि, सीताराम रजक, अंजनी सिंह, वीरेंद्र ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-there-will-be-no-power-generation-from-btps-plant-for-10-days/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : बीटीपीएस प्लांट से 10 दिनों तक नहीं होगा बिजली उत्पाद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही