Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : भाजपा किसान मोर्चा ने चलकरी बस्ती में लगाया चौपाल

Bermo : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व मे पेटरवार प्रखंड के चलकरी बस्ती स्थित गिरि टोला में किसान चौपाल का आयोजन 12 फरवरी को किया गया. मौके पर राजेश सिंह ने कहा की केंद्र सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना मोर्चा कार्यकर्ताओं का दायित्व है. किसानों के बीच भ्रम फैलाकर सत्ता में आई हेमंत सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. रघुवर सरकार ने किसानों के लिए जो योजनाएं शुरू की उसे हेमंत सरकार ने बंद कर दिया. चौपाल में किसानों को नए बजट में पारित कृषि योजनाओं की जानकारी के लिए पर्चा वितरित किया गया. मौके पर भाजपा नेता राजेश कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य अरूण गिरि, महेश गिरि, अर्जुन गिरि, महेंद्र गिरि, कुन्ती देवी, वीणा देवी, सोना देवी, अमित कुमार, मुन्ना गिरि समेत सैकड़ों किसान मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय किसान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=552075&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : होन्हे गांव में वन संरक्षण समिति का हुआ गठन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही