Search

 
 
 

बेरमो : भाजपा नेता ने जरूरतमंदों के बीच बांटी मच्छरदानी

 
Bermo : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत घटियारी बस्ती और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के मकोली में रविवार 25 जून को 200 जरूरतमंदों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया. इस अवसर पर राजेश सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में मच्छर का प्रकोप बढ़ जाता है. इसलिए जरूरतमंदों को मच्छरदानी वितरित किया गया. मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित बताते हुए राजेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार सकारात्मक सोच के साथ विकास कार्यो में लगी है. जबकि देश और सरकार के प्रति विपक्ष की सोच हमेशा नकारात्मक रही है. उन्होंने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया. इस अवसर पर सुरेंद्र चौहान, सुनील वर्मा, पवन सिंह, रामचंद्र प्रसाद, चिंता सिंह, सुशील राय, आशुतोष कुमार सिंह, नरेश दूरी, कौशल्या देवी, विक्की तुरी, कुंती देवी, जाहिदा खातून, हरि बोल कर्मकार, डोमन कर्मकार आदि मुख्य रूप उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-dharna-of-district-banao-sangharsh-samiti-on-july-4-at-gomiya-block-headquarters/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : जिला बनाओ संघर्ष समिति का गोमिया प्रखंड मुख्यालय में 4 जुलाई को धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही