Search

बेरमो : भाजपा नेता ने 90% अंक लाने वाली छात्रा को दिया स्मार्ट वाच

Bermo : भाजपा नेता व शांति श्याम फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने 03 जून को जरीडीह प्रखंड के गोसाईं टोला सहित अरालडीह पंचायत के कई गांवों में महाजनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 9 वर्ष की उपलब्धियों सहित झारखंड में रघुवर दास सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया. प्रकाश कुमार सिंह ने पुराने भाजपा कार्यकर्ता दामोदर सिंह के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही गांगजोरी पंचायत के बरमसिया में चल रहे अखंड कीर्तन में शामिल हुए. वहीं गायछंदा पंचायत के कोलटाढ गांव की बेटी सुहाना प्रवीण से मुलाक़ात कर 10 वीं जैक में 90 % अंक लाने पर उन्हें बधाई स्वरूप स्मार्ट वाच दिया. इस दौरान मोहम्मद शनाउल्हा अंसारी, शहनाज़ ख़ातून आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656783&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो थर्मल : होटल सेलिब्रेशन के दो पार्टनर आय-व्यय को लेकर आपस में भिड़े, मामला दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//