Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : भाजपा नेताओं ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

Bermo : राज्य सरकार के अमानवीय जुल्म और राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार 12 अप्रैल को बोकारो थर्मल और फुसरो पुराना बीडीओ ऑफिस के सामने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. बोकारो थर्मल में भाजपा के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद के नेतृत्व में विरोध जताया गया. मौके पर बोकारो जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष गिरिजा देवी भी मौजूद थीं. संजय प्रसाद ने कहा कि राज्य में कोयले और बालू की कालाबाजारी‌ धड़ल्ले से जारी है. प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है. भाजपा के सचिवालय घेराव के दौरान बर्बरता और द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई जो राज्य के लिए काला दिन है. [caption id="attachment_606742" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PUTLA-FUSRO-300x224.jpg"

alt="" width="300" height="224" /> फुसरो पुराना बीडीओ ऑफ़िस के समक्ष पुतला फूंकते भाजपाई[/caption] महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी‌ ने‌ कहा कि इस आंदोलन से हेमंत सोरेन की सरकार घबरा गयी है. शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठी चार्ज किया गया. आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इस आंदोलन से हेमंत सरकार की नींव हिल गयी है. इस अवसर पर विनय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, चन्द्रप्रकाश सिंह, मनोज तिवारी, प्रदीप साव, प्रखंड प्रभारी सूरज नायक, शिव कुमार राम, सीमा देवी, सूजन कुरमाली, चन्द्रशेखर मुखर्जी, विकास राम, राजेन्द्र हांड़ी, गोपी दिलीप, सीता देवी, चिन्ता साहू, छोटन यादव,‌ प्राण गोपाल सेन, उमेश प्रसाद व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे. फुसरो में पुराना बीडीओ ऑफिस के सामने भी भाजपा नेताओं ने सीएम का पुतला दहन कर सरकार के ख़िलाफ ज़ोरदार नारेबाज़ी की. इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम व विनोद महतो, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, महिला नेत्री डॉ उषा सिंह, वरीय नेता संत सिंह, धनेश्वर महतो, टुनटुन तिवारी, भरत वर्मा, श्रीकांत यादव, दिनेश सिंह, मदन श्रीवास्तव, विकास सिह, सनी सिंह, राहुल प्रताप सिंह, चंदन राम, शिवपूजन चौहान, शंकर सिन्हा, लाल मोहन महतो, शिवलाल रविदास, गिरिराज गिरी, मनोज चंद्रवंशी आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-26-years-of-effort-paid-off-the-countrys-first-cbm-gas-collection-station-is-ready-in-bokaro/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : रंग लाया 26 वर्षों का प्रयास, बोकारो में देश का पहला सीबीएम गैस कलेक्शन स्टेशन बनकर तैयार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही