Search

 
 
 

बेरमो : भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

 
Bermo :  झारखंड में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष गिरजा देवी के नेतृत्व में शनिवार को फुसरो बैंक मोड़ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया.  दुमका में युवती पर पेट्रोल डालकर जलाने की घटना के विरोध में पुतला दहन किया गया. इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि दुमका की घटना पर सरकार अभिलंब जांच कराएं और दोषी व्यक्ति को सजा दिलायें. वहीं गिरजा देवी ने इस तरह की घटना बार-बार होने से लोगों का विश्वास सरकार से उठता जा रहा है, राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है. भ्रष्टाचार, खनिज संपदाओं का अवैध उत्खनन, अवैध पार्किंग, पशुधन तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गए हैं. सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है. इसे भी पढ़ें–बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-11-accused-in-dhwaiya-murder-case-sent-to-jail/">बेरमो:

धवैया हत्याकांड मामले में 11 अभियुक्त को भेजा गया जेल 

नेताओं ने महिला हिंसा पर जतायी चिंता

 गिरजा देवी ने कहा कि दुमका में युवती को जलाकर मार डालने की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है. भाजपा नेता दिनेश पांडेय, प्रमोद सिंह एवं महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, फुसरो महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीणा देवी ने सरकार की आलोचना की. मौके पर दीपक गिरी, राधा देवी और निपु मुस्कान राज्य में महिला हिंसा के बढ़ रहे मामलों पर चिता जताई. मौके पर वार्ड पार्षद भरत वर्मा सहित दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-police-team-attacked-police-vehicle-damaged-4-jawans-injured/">बोकारो:

पुलिस टीम पर हमला, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, 4 जवान जख्मी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही