Search

 
 
 

बेरमो : भाजपा ने कोविड-19 बूस्टर डोज शिविर का किया आयोजन

 
Bermo :  भारतीय जनता पार्टी के द्वारा "सेवा पखवाड़ा" के तहत बुधवार के करगली बाजार स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी क्लब में कोविड-19 बूस्टर डोज का आयोजन किया गया. इस शिविर में लगभग 200 सौ लोगों ने बूस्टर डोज लिया. इस शिविर के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि जो लोग अभी तक बूस्टर डोज नहीं लिए हैं, वे अवश्य ले लें. दरअसल कोरोना संक्रमण का प्रकोप जैसे ही कम हुआ, लोग बेपरवाह हो गए. दूसरा डोज तक लोग मुस्तैदी के साथ लिए और इस अभियान को सफल बनाया, लेकिन बूस्टर डोज में उस तरह की दिलचस्पी नहीं दिख रही है जैसे पहला और दूसरा डोज में देखा गया था. कार्यक्रम में प्रभारी बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गिरजा देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद महतो व जगरनाथ राम, अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय, निवर्तमान अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश सिंह, ईश्वर प्रजापति उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-electrician-dies-due-to-current-the-principal-survived-narrowly/">हजारीबाग:

करंट से बिजली मिस्त्री की मौत, बाल-बाल बचे प्राचार्य [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही