Search

 
 
 

बेरमो: भाजपा फुसरो मंडल की बैठक संपन्न, योग शिविर पर चर्चा

 
Bermo: भाजपा फुसरो मंडल की सेंट्रल कॉलोनी ढोरी स्थित सामुदायिक भवन में कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह ने किया. बैठक का संचालन महामंत्री दिनेश कुमार यादव ने किया. अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 जून को ढोरी बस्ती स्थित विवाह मंडप में योग दिवस पर शिविर लगाया जाएगा. इस योग दिवस को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी के सभी सदस्य योगदान देंगे. भाजपा 23 जून को बलिदान दिवस मनायेगी. इसे भी पढ़ें- बरसात">https://lagatar.in/incidents-of-snakebites-and-house-entry-increase-in-the-rainy-season-ramesh-of-ranchi-rescues-snakes-see-photos/">बरसात

में बढ़ जाती है सर्पदंश और घर में घुसने की घटनाएं, रांची के रमेश करते हैं सांपों को रेस्क्यू, देखें तस्वीरें
उन्होंने कहा कि 23 जून को कश्मीर में धारा 370 हटाने के सवाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने श्रीनगर के चौक पर अपना बलिदान दिया था. उसी के परिप्रेक्ष्य में भाजपा प्रतिवर्ष 23 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाती है. इस अवसर पर संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. बैठक में जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति वैभव चौरसिया, महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, मंत्री टुनटुन तिवारी, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, मदन श्रीवास्तव, विनय सिंह, मदन गुप्ता, तरुण चक्रवर्ती और मनोज कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-67th-bpsc-pt-exam-in-august-calendar-released/">बिहारः

67th BPSC पीटी परीक्षा अगस्त में, कैलेंडर जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही