Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : भाजपा ने शुरु किया सेल्फी विथ लाभार्थी कार्यक्रम

Bermo : भाजपा बोकारो महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने बेरमो के टीना घौडा में शनिवार को सेलफ़ी विथ लाभार्थी कार्यक्रम की शुरुआत की. इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष का स्वागत किया. ज़िलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है. एक करोड़ महिला लाभार्थियों के साथ सेल्फ़ी विथ लाभार्थी कार्यक्रम किया जाना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सुकन्या, उज्जवला गैस, महिला स्वयं सहायता समूह, महिला कौशल विकास योजना जैसी दर्जनों योजनाओं का लाभ मिल रहा है. गिरिजा देवी ने सभी कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा के चुनावों की तैयारियों में जुट जाने को कहा. कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था अंतिम व्यक्ति को अग्रिम पंक्ति पर लाना. वह आज मजबूत होते हुए दिख रहा है. लाभुकों में दीप्ति देवी, सरस्वती देवी, सुलोचना देवी, रीता देवी, गीता देवी, मीना देवी, सीता देवी, मालती देवी, राजमती देवी, देवंती देवी, कौशल्या देवी, अनु देवी एवं भारती देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थी. यह">https://lagatar.in/bermo-mahajutan-took-place-for-the-demand-of-expansion-of-ttps/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : टीटीपीएस के विस्तारीकरण की मांग को लेकर हुआ महाजुटान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही