Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीतेगी भाजपा : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Bermo : राज्यसभा में सचेतक-सह-भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीतेगी. उक्त बातें भाजपा नेता डॉ उषा सिंह के आवास में कही. डॉ उषा सिंह ने पार्टी फंड में 01 लाख रूपये का चेक सौंपकर लक्ष्मीकांत वाजपेयी का स्वागत किया. प्रभारी ने कहा कि नौ साल में मोदी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं. झारखंड में महाजनसंपर्क अभियान शुरू है. पार्टी कार्यकर्ता हर घर के चौखट तक पहुंचेंगे. पीएम मोदी ने झारखंड को कई सौगातें दी है. झारखंड की धरती से आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत की. साथ ही कहा कि भ्रष्टाचार हेमंत सरकार की पहचान बन गई है. शराब, बालू, लोहा व कोयला लूट से लोग मालामाल हैं. पत्नी और भाई के नाम पर खनन पट्टा, दलालों के घर से सरकारी फाईल व हथियारों की बरामदगी होना सरकार के चरित्र को चिन्हित करता है. मौके पर मधुसूदन प्रसाद सिंह, रामकिंकर पांडेय, ईश्वर प्रजापति, दिनेश यादव, अशोक सिंह, विनय सिंह, दिनेश सिंह, ओम शंकर सिंह, सुषमा कुमारी, सुमन कुमारी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663676&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो थर्मल : लाखों की डीआई पाइप के साथ एक नक्सली,पूर्व मुखिया सहित सात गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही