Search

 
 
 

बेरमो : भाजपाइयों ने बूथ स्तर पर मनायी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

 
Bermo : भाजपा फुसरो मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गई. इसके अलावा गोमिया, बोकारो थर्मल, कथारा सहित अन्य क्षेत्र में भी जयंती मनाई गई. फुसरो में आयोजित जयंती समारोह में पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, जिला अध्यक्ष भरत यादव, निवर्तमान अध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी भाई प्रमोद कुमार सिंह उपस्थित थे. भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया. श्री पांडेय ने कहा कि एकात्म मानववाद के विचारों के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय सिर्फ एक नाम ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास उनका सपना था. वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह व विनय सिंह, मंडल अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है. सुशासन और विकास से अंत्योदय हमारा लक्ष्य है. मौके पर सुरेश दूबे, अर्चना सिंह, विश्वनाथ यादव, भैरव महतो, दिनेश सिंह, वैभव चौरसिया, रोहित मित्तल, राहुल कुमार, अनिल गुप्ता, दीपक गिरी, भरत कुमार वर्मा, दीपक गिरी, अशोक सिंह, रमेश स्वर्णकार, नवल किशोर सिंह, राहुल कुमार, श्रीकांत यादव, डीपी सिंह, महेंद्र यादव, अरुण कुमार, विक्की यादव, रवि शंकर मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-rajganj-police-caught-youth-with-stolen-40-liters-of-diesel-and-bike/">धनबाद:

राजगंज पुलिस ने चोरी के 40 लीटर डीजल व बाइक के साथ युवक को पकडा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही