Search

 
 
 

बेरमो : भाजपा के सभी मोर्चा का सम्मलेन 13 जून को

 
Bermo : गोमिया विधानसभा स्तरीय भाजपा संचालन समिति की बैठक 2 जून को बैंक मोड़ स्थित मां गायत्री लॉज में आगामी 13 जून को पार्टी के सभी मोर्चा की गोमिया विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार ने की. बैठक में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय उपस्थित थे. बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने का निर्देश पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिया गया. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए. बोकारो भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चित्तरंजन साव को प्रभार दिया गया. बैठक में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवनारायण प्रजापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, गोमिया मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार, विशाल चौहान, भरत कुमार, प्रेमलाल साव, ओम किंकर वर्मा, रोहित यादव समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655805&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सफाई कर्मचारियों का जल्द बकाया करें भुगतान: भीम आर्मी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही