Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : भाजपा का विधानसभा स्तरीय 7 मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन संपन्न

Bermo : भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार 13 जून को फुसरो के सेन्ट्रल काँलोनी मकोली स्थित ऑफिसर क्लब में बेरमो विधानसभा स्तरीय पार्टी के संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन में पार्टी के सभी 7 मोर्चों के कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि वास्तव में विकास क्या होता है, देश के लोगों नें यह पिछले 9 वर्षो में ही देखा है. झारखंड में भी विकास लोगों ने तब देखा, जब यहां डबल इंजन की सरकार थी. हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पवन साहू ने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार का विकास हो रहा है. पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि 9 साल में पीएम मोदी ने विकास की योजनाओं से हर घर को लाभ पहुंचाया है. हमें 20 से 30 जून तक घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना है. पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि मोदी ही एक मात्र ऐसे नेता है जो भारत के गरीब व वंचित जनता की पीड़ा को परिवार के सदस्य की तरह महसूस करते हैं. सम्मेलन को मधुसूदन प्रसाद सिंह, विनय सिंह, डॉक्टर पहलाद बरनवाल, जगन्नाथ राम, अर्जुन सिह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष विनोद महतो ने किया. इस अवसर पर डॉ उषा सिंह, संत सिंह, सुरेश दुबे, ईश्वर चंद्र प्रजापति ,शंकर रजक, अनिल मुर्मू, दिनेश यादव, टुनटुन तिवारी, रमेश स्वर्णकार, बीणा देवी, विनय सिंह, सूरज सिंह राठौर, प्रशांत सिंह उर्फ सनी सिंह, आशुतोष कुमार सिन्हा, ओम शंकर सिंह, महेंद्र सिंह, मनोज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-police-disclosed-the-robbery-in-3-days-6-arrested/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पुलिस ने 3 दिन में किया लूटकांड का खुलासा, 6 गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही