Search

 
 
 

बेरमो : भाजपा का गोमिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 16 जून को

 
सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक
Bermo : भाजपा का गोमिया विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मलेन 16 जून को गोमिया पंचायत के डाकबंगला में आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 15 जून को भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक गोमिया बैंक मोड़ स्थित गायत्री गेस्ट हाउस में हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा के बोकारो जिलाध्यक्ष चितरंजन साव ने की. बैठक में सम्मलेन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. सभी मंडल अध्यक्ष को कार्यसमिति सदस्यों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र प्रजापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, जिला कार्यसमिति सदस्य गंदौरी राम, जिला मीडिया प्रभारी विशाल चौहान, भाजयुमो जिला मंत्री विनोद यादव, गोमिया मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, रोहित यादव, अमन रवानी, महिला मोर्चा गोमिया मंडल अध्यक्ष आशा कुमारी समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=669486&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : नीट में डीएवी स्वांग की अदिति व विदित को मिली सफलता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही