Search

 
 
 

बेरमो : रक्तदान महादान क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक ने किया उद्घाटन

 
Bermo : गोमिया प्रखंड के कुंदा पंचायत के चुगनु ग्राम में बुधवार को रक्तदान महादान क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया. कुंदा द्वारा आयोजित नौ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच ब्वॉयज क्लब कोठार और ब्वॉयज़ क्लब अय्यर के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्वॉयज़ क्लब अय्यर की टीम ने निर्धारित ओवर में 67 रन बनाया. जवाबी पारी खेलते हुए ब्वॉयज़ क्लब कोठार की टीम ने चार विकेट पर 68 रन बना कर मैच जीत लिया. इस अवसर पर विधायक डॉ.महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है. साथ ही शरीर भी स्वास्थ्य रहता है. उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव मदद की बात कही. इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की 16 टीमें हिस्सा ले रही है. मौके पर मुखिया मिनी देवी,नरेश कुमार महतो, महेंद्र महतो, धीरज कुमार दास, चंदन कुमार, गौतम कुमार, अमृत कुमार, कुलदीप कुमार, कैलाश कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-two-bsl-personnel-arrested-in-the-case-of-cheating/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : ठगी के मामले में दो बीएसएल कर्मी गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही