Bermo : बोकारो जिले के महुआटांड थाना क्षेत्र स्थित गिधनिया बंद खदान में दो आदिवासी युवक का शव बरामद हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या की गयी है. दोनों युवकों की पहचान सिमराबेड़ा गांव के प्रदीप हांसदा और महावीर मरांडी के रूप में हुई है. मृतकों के शरीर में अंदरूनी चोट है. एक की कनपटी पर चोट का निशान है. (बोकारो">https://lagatar.in/category/jharkhand/coal-area/bokaro/">बोकारो
की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) (पढ़ें, Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-dc-in-action-hinoo-registrars-report-of-1-years-work-summoned/">Lagatar
Impact : एक्शन में DC, हिनू रजिस्ट्रार के 1 साल के कार्यों की रिपोर्ट तलब)
चुनाव 2022 : बीजेपी जल्द करेंगी उम्मीदवार का ऐलान, लिस्ट में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम भी शामिल
में एक युवक ने लगायी फांसी, 6 माह पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश [wpse_comments_template]
की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) (पढ़ें, Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-dc-in-action-hinoo-registrars-report-of-1-years-work-summoned/">Lagatar
Impact : एक्शन में DC, हिनू रजिस्ट्रार के 1 साल के कार्यों की रिपोर्ट तलब)
शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेजा गया
परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद को दी. सूचना मिलने पर महुआटांड थाना प्रभारी विवेक तिवारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.पूर्व विधायक ने त्वरित जांच करने की मांग की
सूचना पाकर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद भी वहां पहुंचे . उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस त्वरित जांच कर मामले का उद्भेदन करे. जो भी इस मामले में संलिप्त है, उसे गिरफ्तार करे. इसे भी पढ़े : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-2022-bjp-will-announce-candidate-soon-former-jharkhand-governor-draupadi-murmus-name-also-included-in-the-list/">राष्ट्रपतिचुनाव 2022 : बीजेपी जल्द करेंगी उम्मीदवार का ऐलान, लिस्ट में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम भी शामिल
गिधनिया बंद खदान अचेत अवस्था में मिले थे दोनों युवक
घटना के संबंध में बताया गया कि प्रदीप हांसदा और महावीर मरांडी रविवार शाम को घर से निकले थे. लेकिन रात को जब दोनों घर नहीं लौटे, तब उनके परिजनों से खोजबीन शुरू की. घर से एक किलोमीटर की दूरी पर गिधनिया बंद खदान के बाहर उनकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली. परिजनों ने थोड़ा आगे जाकर देखा तो दोनों अचेत अवस्था में मिले. लेकिन जब उनके नब्ज चेक किया गया तो पाया कि दोनों सांस नहीं चल रही. इसे भी पढ़े : रातू">https://lagatar.in/a-young-man-hanged-himself-in-ratu-even-6-months-ago-tried-to-commit-suicide/">रातूमें एक युवक ने लगायी फांसी, 6 माह पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश [wpse_comments_template]
Leave a Comment