Search

 
 
 

बेरमो : कोनार नदी में 3 दिन पहले डूबे छात्र का शव बरामद

 

Bermo :  कोनार नदी में 30 मई को डूबे पिट्स मॉडर्न स्कूल के छात्र का शव आज सुबह बरामद हुआ है. नदी में नहाने के दौरान हुआ था हादसा. सुबह स्वांग कोलियरी के जीरो पॉइंट स्थित लोहा पुल के निकट उसका शव बरामद हुआ. आईईएल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार उर्फ पिंटू यादव 17 वर्ष गोमिया प्रखंड के ससबेडा पूर्वी पंचायत अंतर्गत जोबेडा निवासी है. वह गोमिया पिट्स मॉडर्न स्कूल में दसवीं का छात्र था. 

नहाने के दौरान हुआ हादसा

पिंटू यादव 30 मई को अपने साथियों के साथ घर के कुछ दूरी पर स्थित कोनार नदी में नहाने के लिए गया था. पिंटू अपने साथियों के साथ नदी के दूसरी छोर पर नहाने के लिए नदी पार कर रहा था. लेकिन कोनार नदी की धार तेज होने के कारण वह बह गया. जब वह नदी में बहने लगा तो दूसरी छोर पर नहा रहे लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी में तेज बहाव के कारण उसे बहा ले गया. बताया जा रहा है कि पिंटू यादव अपने माता पिता का इकलौता बेटा है. उसके पिता का निधन दस वर्ष पूर्व हो चुका है.  

जीरो पॉइंट के निकट लोहा पुल पर शव अटक हुआ मिला

आज तीसरे दिन स्वांग कोलियरी के जीरो पॉइंट के निकट लोहा पुल पर शव अटक हुआ मिला. सीसीएल कर्मियों ने जब उसका शव देखा तो गांव वालों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे ग्रामीण अशोक यादव ने कहा शव मिलने के बाद आईईएल पुलिस को सूचना दी गई. दो दिन एनडीआरएफ की टीम ने पिंटू यादव की तलाश की मगर नदी के टेढ़े मेढे रास्ते और तेज बहाव के शव नहीं मिल सका था. पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह और विधायक लंबोदर महतो ने कोनार डैम के अधीक्षक अभियंता से बात कर कोनार डैम की पानी के रफ्तार को भी कम कराया था. फिर भी नदी में पानी का बहाव काफी था. छात्र की तलाश के लिए बीडीओ एवं थाना प्रभारी ने एनडीआरएफ की टीम के साथ काफी खोजबीन की. मगर आज तीसरे दिन शव बरामद हुई.

आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा

बीडीओ कपिल कुमार भी मौके पर पहुंचे और कहा कि दो दिन से छात्र की तलाश नदी में की. मगर आज स्वयं लोहा पुल पर मिला शव. यह मामला आपदा का है, लिहाजा मृतक के परिजन को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा.

[wpse_comments_template]

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही