Search

 
 
 

बेरमो : आईईएल को हरा बोकारो राइजिंग ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

 
Bermo : आईईएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को बोकारो राइजिंग और आईईएल राइजिंग के बीच खेला गया. संघर्षपूर्ण मुकाबले में बोकारो राइजिंग की टीम विजयी रही. बोकारो राइजिंग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए. वहीं जवाबी पारी खेलते हुए आईईएल राइजिंग की टीम निर्धारित ओवर में 86 रन ही बना पाई. इस तरह बोकारो राइजिंग की टीम विजते बनी.  मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सुंदर को, मैन ऑफ द मैच कुंदन, बेस्ट बैट्समैन साहिल, बेस्ट कैच साइबन एवं बेस्ट गेंदबाजी का पुरस्कार सुपर को दिया गया. टूर्नामेंट में क्षेत्र की 48 टीमों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि आईईएल के पदाधिकारी प्रदीप भट्टाचार्य व विशिष्ट अतिथि रागीव साबरी, प्रभात झा, मुखिया बंटी उरांव, पंसस कुंती देवी ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व पारितोषिक देकर सम्मानित किया. मौके पर पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, बैंक ऑफ इंडिया गोमिया के प्रबंधक दीपक कुमार, पंकज पांडेय संतोष यादव, जीतू पांडेय, नारायण प्रसाद, नकुल यादव, आलोक उपाध्याय, दासो उरांव, प्रिंस कुमार, रविंद्र सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-4-news-together-including-theft-of-lakhs-by-breaking-the-locks-of-two-locked-houses-in-jainamod/">बोकारो

: जैनामोड़ में दो बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी समेत 4 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही