Search

 
 
 

बेरमो : तीर्थयात्रियों से भरी बस का हुआ ब्रेक फेल, यात्री सुरक्षित

 
Bermo : शुक्रवार की सुबह तीर्थ यात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस फुसरो के मकोली स्थित विनोद बिहारी महतो के प्रतिमा शेड से जा टकराई. बस अनियंत्रित होकर उसके बाद सीआईएसएफ के लिए बने बैरक के दीवार से टकरा गई. जिससे शेड और दीवार दोनों क्षतिग्रस्त हो गये. हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया. हालांकि इस हादसे में यात्रियों को कुछ नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि बस की रफ़्तार कम थी इसलिए कोई अनहोनी नहीं हुई. [caption id="attachment_532236" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ACCIDENT-YATRI-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> बस के रिपेयर होने के इंतजार में बैठे तीर्थयात्री[/caption] जानकारी के अनुसार तीर्थ या6यों से भरी बस संख्या यूपी 83 टी 6078 नेपाल के काठमांडू, उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी से भ्रमण करते हुए बेरमो के फुसरो मार्ग से नावाडीह होकर देवघर जा रही थी. सी दौरान यह हादसा हुआ. सभी तीर्थ यात्री उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. फिलहाल तीर्थयात्री बस की रिपेयरिंग के इंतजार में हैं. बस की मरम्मत होने के बाद आगे की यात्रा होगी. यह">https://lagatar.in/bermo-mla-joined-hundreds-of-devotees-in-kalash-yatra/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : कलश यात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही